News24you

News you are looking for

भिंड के इस बसपा नेता ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

भिंड के इस बसपा नेता ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भिंड जिले के नेता अंबरीश शर्मा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इससे पूर्व अंबरीश शर्मा ने 2003 में भिंड जिले की लहार विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ा था। वे 3 बार जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लहार से चुनाव लड़ा था।

भिंड के इस बसपा नेता ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

 

भाजपा में शामिल होने के बाद श्री अंबरीश शर्मा ने कहा कि आज उनकी अपने परिवार में वापसी हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अंबरीश शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि अंबरीश शर्मा संघर्षशील नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, इन्होंने हमेशा पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया है। किन्ही भावनाओं के कारण 2018 के विधानसभा चुनाव से  अंबरीश शर्मा पार्टी से कुछ समय के लिए दूर हो गये थे, लेकिन आज पुनः भाजपा परिवार में आकर सदस्यता ग्रहण की है।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, राजपालसिंह सिसोदिया उपस्थित थे।