HOMEKATNI

पिछड़ा वर्ग को गुमराह कर धोखा देने का आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का समस्त मण्डलों में BJP ने फूंका पुतला

जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा- पिछड़ा वर्ग को अंधेरे में रखने का पाप किया कांग्रेस

कटनी। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के साथ जो धोखा किया देश के लोग उसे कभी माफ नहीं करेंगे। BJP जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने आज यह बात कांग्रेस नेताओं कमलनाथ, दिग्विजयसिंह तथा विवेक तंखा के पुतला दहन कार्यक्रम में कही।

पिछड़ा वर्ग को गुमराह कर धोखा देने का आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का समस्त मण्डलों में BJP ने फूंका पुतला

 

पिछड़ा वर्ग को गुमराह कर धोखा देने का आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का समस्त मण्डलों में BJP ने फूंका पुतला

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय करते कांग्रेस ने राजनीतिक रोटियां सेंकते देश की आधी से अधिक आबादी वाले ओबीसी वर्ग के साथ धोखा किया प्रदेश भर में आज इसके विरोध में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया गया।

पिछड़ा वर्ग को गुमराह कर धोखा देने का आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का समस्त मण्डलों में BJP ने फूंका पुतला

कटनी के नगरीय क्षेत्रों के तीन मण्डल क्रमशः मुड़वारा मण्डल, माधवनगर मण्डल तथा एनकेजे मण्डल में कांग्रेस नेताओं का पुतला जलाया गया। इन तीनों स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा उपस्थित थे।
सबसे पहले माधवनगर मण्डल का पुतला दहन टेलीफोन एक्सचेंज गली के सामने किया गया। कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते भाजपा नेताओं ने पुतले को आग के हवाले किया।

पिछड़ा वर्ग को गुमराह कर धोखा देने का आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का समस्त मण्डलों में BJP ने फूंका पुतला

इसके उपरांत मुड़वारा मण्डल का पुतला दहन कार्यक्रम घण्टाघर में हुआ। तदोपरांत दुर्गा चौक खिरहनी में दिग्विजयसिंह कमलनाथ एवं विवेक तंखा का पुतला न्यू कटनी मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया। कटनी नगर के अलावा भाजपा के समस्त 20 मण्डलों में एक साथ पुतला दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग को भृम में रखने का आरोप लगाया तथा पंचायत चुनाव में दुविधा पूर्ण हालात का कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मृदुल द्विवेदी, सुनील उपाध्याय, दीपक टण्डन, सत्यनारायण अग्रहरी, मुड़वारा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, ललित जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन, आशुतोष शुक्ला, शकुंतला सोनी, नीरा सेठिया, आशीष कंदेले, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, मयंक गुप्ता, अनंत उरमलिया, बल्ली सोनी, देवेंद्र सोनी, सोनू बहरे, मोनू यादव, अवकाश जायसवाल, सतीश मोटवानी, सौरभ अग्रवाल, अशोक मखीजा, शिव सोनी, शिव गुप्ता, अनिल साहू, राहुल सराफ, विष्णुशंकर मिश्रा, मनीष त्रिसोलिया, राधेश्याम शर्मा, इंद्र मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, दीपक चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button