प्रदेश

पहले ही दिन खराब हुई लखनऊ मेट्रो, 2 घंटे तक फंसे रहे यात्री

पहले ही दिन खराब हुई लखनऊ मेट्रो, 2 घंटे तक फंसे रहे यात्रीलखनऊ। लखनऊ में मेट्रो सर्विस शुरू होने के पहले ही दिन इसमें खराबी आ गई है। इसके चलते यात्रियों को 2 घंटे तक बोगी में ही फंसे रहना पड़ा। इसके बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो पैदल चलकर पास के मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को शुरू होते ही मेट्रो के दुर्गापुरी और मवइया के बीच मेट्रो खराब होने की जानकारी मिली है। इसके चलते यह 30 मिनट तक यहां फंसी रही। इस वजह से मेट्रो का एक ट्रैक भी बंद रहा।
मेट्रो खराब होने की वजह से करीब 30 मिनट तक यात्री मेट्रो के अंदर ही फंसे रहे। बंद होने की वजह से मेट्रो में कुछ देर के लिए लाइट बंद हुई थी हालांकि बाद में इसे शुरू कर दिया गया। अंदर फंसे कुछ यात्रियों ने नारेबाजी भी की। मेट्रो में फंसे लोगों को निकालने के आदेश दे दिए गए हैं।
बता दें कि मंगलवार को ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल राम नाइक ने इसका उद्घाटन किया था। इसके उद्घाटन के साथ ही इसे शुरू करने का श्रेय लेने की होड़ भी मच गई थी।
मेट्रो परिचालन के बंद होने पर जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर हंगामा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए मेट्रो के परिचालन और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप!’
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button