News24you

News you are looking for

नही रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, सीएम, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नही रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, सीएम, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का आज निधन हो गया।सीएम श‍िवराज स‍िंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्‍त क‍िया है।

श‍िवराज स‍िंह चौहान ने लिखा है क‍ि साथी विजेश लूनावत जी एक कुशल संगठक, प्रभावी संप्रेषक और चुनावी प्रबंधन के महारथी थे। वे अत्यंत निपुण रणनीतिकार थे। मप्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान था। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। विजेश जी, हो सके तो लौट कर ज़रूर आना।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। लूनावत जी ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य किया। विद्यार्थी परिषद् के समय से मेरा लूनावत जी से परिचय था, प्रदेश भाजपा में भी हमने साथ कार्य किया। आज भाजपा ने अपने एक कर्मठ कार्यकर्ता को और मैंने अपने एक मित्र को खोया है। विश्वास नहीं होता कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका जाना प्रदेश भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।