Thursday, November 26, 2026
Latest:
शहर

नगर निगम पहुंचे राज्यमंत्री संजय पाठक ली योजनाओं की जानकारी

कटनी। नगर निगम कटनी में सौजन्य मुलाकात करने राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक पहुंचे। महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य मंत्री उनके आग्रह पर सौजन्य मुलाकात के लिए पहुंचे थे। महापौर ने बताया किया श्री पाठक ने उनसे इस मुलाकात के दौरान कटनी नदी पुल पर लगे बेरीकेट्स से जनता को हो रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए जनता को परेशानियों से बचाया जाए। स्कूल खुलने को हैं। ऐसे में स्कूली बसों के न निकलने से नौनिहालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। महापौर ने बताया कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि आवागमन में किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द से जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। ताकि इससे लोगों कम से कम परेशानी हो।

नगर निगम पहुंचे राज्यमंत्री संजय पाठक ली योजनाओं की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *