HOMEMADHYAPRADESH

दीनदयाल जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना, छतरपुर एवं CM शिवराज भोपाल में करेंगे सेवा कार्य

दीनदयाल जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना, छतरपुर एवं CM शिवराज भोपाल में करेंगे सेवा कार्य

  • प्रदेश के 65 हजार बूथों पर 25 सितंबर को मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
  • दीनदयाल जी के सिद्धांतों पर आधारित गरीब कल्याण योजनाओं की जाएगी चर्चा
  • प्रदेश अध्यक्ष पन्ना, छतरपुर एवं मुख्यमंत्री भोपाल के मतदान केन्द्र पर करेंगे सेवा कार्य

भोपाल। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को प्रदेश के 65 हजार बूथों पर मनेगी। प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी नेता दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा छतरपुर एवं पन्ना के बूथ एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल के राजाभोज मंडल के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण करेंगे।

प्रदेश भर में कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में सेवा कार्य करेंगे और अनाथालय, अस्पतालों में फल वितरण करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री हरिशंकर खटीक ने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश के 65 हजार मतदान केन्द्रों पर पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटेंगे। कार्यकर्ता सेवा बस्तियों, अनाथालय, वृद्धाश्रम, अस्पतालों में जाकर गरीबों को फल वितरण एवं सेवा कार्य करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पं. दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार सांझा करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों पर आधारित अनेकों योजनाएं देश के लोकप्रिय व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा तथा मध्यप्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा प्रारंभ की गई हैं। कार्यक्रम में इन सभी योजनाओं की भी चर्चा की जाएगी। बूथ स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ अलग अलग सेवा प्रकल्प चलायेंगे।

कार्यक्रमों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी
श्री हरिशंकर खटीक ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के ग्राम मड़ला के बूथ क्र. 216 एवं छतरपुर के सूरजपुरा गांव के बूथ क्र. 247 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पं. दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवा कार्य करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल में राजाभोज मंडल के बूथ क्रं. 10 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रघुनंदन शर्मा मिसरोद मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा राजाभोज एवं अग्रसेन मंडल के बूथ क्र. 7, 8 एवं 21, श्रीमती सीमा सिंह सुभाष मंडल के बूथ क्रमांक 58 एवं 70, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी अरेरा मंडल, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर तात्याटोपे मंडल, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल साकेत नगर मंडल, श्री राहुल कोठारी चौक मंडल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा पंचशील नगर के बूथ क्र. 46-47, के बूथ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button