Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

JOBS: दिवाली के बाद यूपी में भर्तियां ही भर्तियां, हजारों बेरोजगारों के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

JOBS दिवाली (Diwali) के बाद राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार (yogi adityanath government) बेरोजगार युवाओं को रोजगार (employment) का गिफ्ट देने जा रही है. राज्य के कई सरकारी विभागों में भर्तियां शुरू होने वाली हैं. अब राज्य में पिछले साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी देने वाली योगी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले मिशन रोजगार का और विस्तार करने जा रही है. पिछले महीने ग्रुप सी की भर्तियों के लिए प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम घोषित करने के बाद अब यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्वास्थ्य कर्मियों के 9212 रिक्तियों, राजस्व लेखाकारों के 7882 रिक्तियों सहित करीब 23 हजार पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है.

जानकारी के मुतबिक पीईटी के रिजल्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. असल में पीईटी स्कोर एक साल के लिए वैध है, इसलिए आयोग यथासंभव अधिक से अधिक भर्ती करने की कोशिश कर रहा है. ताकि युवाओं को दूसरी परीक्षा ना देनी पड़ी. इसके लिए आयोग दिसंबर से हर महीने दो मुख्य परीक्षाएं कराने की योजना पर काम कर रहा है. ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके. इसके साथ ही राज्य के स्वासथ्य विभाग में भी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.

स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व विभाग में निकलेंगी भर्तियां

विभाग में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए आयोग दिवाली के बाद नवंबर में विज्ञापन जारी कर दिसंबर में मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है. जबकि आयोग राजस्व लेखाकारों के करीब आठ हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है. राजस्व लेखाकारों के 7882 रिक्त पदों की भर्ती के लिए राजस्व परिषद द्वारा पहले ही आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसमें चयन के लिए टिपल सी सर्टिफिकेट भी अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही लेखपालों की सेवा नियमावली में टिप्पल सी प्रमाण पत्र अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में शामिल नहीं किया गया है, यदि भर्ती के लिए टिप्पल सी प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाना है तो आयोग द्वारा विज्ञापन जारी करने से पहले लेखपाल सेवा नियमावली में इस संबंध में संशोधन करना होगा.

दिसंबर से पहले प्रकिया शुरू करना चाहती है राज्य सरकार

इसके साथ ही राजस्व परिषद ने भी सभी प्रमंडलीय आयुक्तों से संभागवार रिक्तियों का ब्योरा मांगा है. जानकारी के मुताबिक राज्य में 23 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी की तैयारी में राज्य सरकार जुट गई है. क्योंकि दिसंबर के आखिर तक चुनाव का ऐलान हो सकता है. लिहाजा राज्य सरकार जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को शुरू करना चाहती है.

यूपी में इन विभागों के विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

स्वास्थ्य कार्यकर्ता-9212
राजस्व विभाग (लेखाकार)- 7882
कृषि तकनीकी गन्ना पर्यवेक्षक- 2500
कनिष्ठ सहायक/स्टेनोग्राफर 2000
तकनीकी सहायक/तकनीशियन 1200

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp