HOMEप्रदेशराष्ट्रीय

दिल्ली : लॉकडाउन में चल रहा था हुक्का बार, रेड में मालिक समेत 17 गिरफ्तार

इनमें अवैध हुक्का बार का मालिक, दो कर्मचारी और 14 ग्राहक शामिल हैं।

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार में छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें अवैध हुक्का बार का मालिक, दो कर्मचारी और 14 ग्राहक शामिल हैं। मौके पर न तो किसी ने मास्क लगाया हुआ था और न कोई सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। पुलिस अवैध हुक्का बार मालिक सु‌मित गुप्ता से पूछताछ कर रही है।

बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ टीम को बुधवार रात सूचना मिली कि पश्चिम विहार के भेरा एंक्लेव स्थित गुप्ता प्रॉपर्टी के दफ्तर में हुक्का बार चलाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसआई नवीन मलिक, हवलदार प्रदीप, सिपाही अमित, अमित कुमार व अन्य की टीम ने छापा मारा। इस दौरान वहां भीड़ थी। म्यूजिक के साथ कई नौजवान हुक्का पीने में व्यस्त थे।

हुक्का बार का मालिक सुमित गुप्ता वहीं पर मौजूद ‌था। पुलिस ने उसके साथ दो कर्मचारियों और 14 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पश्चिम विहार वेस्ट थाने में सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button