News24you

News you are looking for

जीएसटी से ‘उजाला’ हुई महंगी, बल्ब 5 तो पंखे का रेट 50 रुपए बढ़ा

जीएसटी से 'उजाला' हुई महंगी, बल्ब 5 तो पंखे का रेट 50 रुपए बढ़ा
रायपुर। जीएसटी के कारण ‘उजाला” योजना के बल्ब और पंखे महंगे हो गए हैं, जबकि ट्यूब लाइट 10 रुपए सस्ती हो गई है। योजना के तहत बेचे जा रहे एलईडी बल्ब अब 70 रुपए में तो पंखे 1200 रुपए में मिलेंगे।
बिजली वितरण कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विजय मिश्रा ने बताया कि नई दर लागू कर दी गई है। जीएसटी लागू होने के बाद उजाला योजना के अंतर्गत मिलने वाले उपकरणों की कीमतों में संशोधन किया गया है। बताया जाता है कि जीएसटी में एलईडी बल्ब पर 12 और पंखे पर 28 फीसदी टैक्स लगाया गया है।
सामग्री पुराना रेट नया रेट 
9 वॉट का बल्ब 65 70
20 वॉट की ट्यूब लाइट 230 220
सीलिंग फैन 1150 1200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *