News24you

News you are looking for

Gold Rate Today सोने से ज्यादा तेजी चांदी में आने का अनुमान

Gold Price Update : सोने के चढ़ने लगे दाम, फिर भी 8921 रुपये सस्ता मिल रहा है गोल्ड, यहां जानें 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का ताजा भाव
Gold Rate Today सोने से ज्यादा तेजी चांदी में आने का अनुमान है। साल 2023 के तीसरे कारोबारी दिवस पर सोने और चांदी की चमक लगातार जारी रही। बुधवार को इंदौर में सोना 300 रुपये बढ़कर 55300 रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी चौरसा नकद में 200 रुपये बढ़कर 67000 और चांदी आरटीजीएस 70700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले तीन दिन में चांदी करीब 1000 रुपये तक उछल गई। 2 जनवरी को चांदी नकद में 66000 रुपये बिकी थी। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में भी सटोरियों और निवेशकों की भरपूर खरीदी बनी हुई है जिससे कामेक्स सोना बढ़कर ऊपर में 1865 नीचे में 1836 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.38 नीचे में 23.75 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
कोरोना के बाद रूस-यूक्रेन युद्द ने यूरोप और पश्चिमी देशों को महंगाई में झोंक दिया है। पिछले साल दुनिया के कई देशों में महंगाई 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसे नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय बैंक अभी भी ब्याज दरों में इजाफे को लेकर अपने रुख पर बरकरार है। इससे साल 2023 में मंदी की आशंकाएं पैदा हो गई हैं जब भी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी आती है तो सोने-चांदी की कीमतें बढ़ना शुरू जाती है। यही कारण है कि इस साल एक्सपर्ट्स सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल का अनुमान जता रहे हैं।