HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

जबलपुर दयोदय तीर्थ तिलवारा में चातुर्मास के बाद आचार्य श्री विद्यासागर जी का विहार

जबलपुर दयोदय तीर्थ तिलवारा में चातुर्मास के बाद आचार्य श्री विद्यासागर जी का विहार

जबलपुर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने शनिवार की सुबह दयोदय तीर्थ तिलवारा से विहार किया। आचार्यश्री के कदम शहपुरा भिटौनी की तरफ बढ़े हैं। संभवत: वे यहां होने वाले पंचकल्‍याण महोत्‍सव में शामिल हो सकते हैं। यहां जैन समाज के लोगों ने आचार्यश्री को श्रीफल देकर शहपुरा भिटौनी के पंचकल्‍याण में आशीर्वाद देने की प्रार्थना की थी।

दयोदय तीर्थ तिलवारा में किया चातुर्मास : 

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने दयोदय तीर्थ तिलवारा में चातुर्मास किया। इस दौरान उनके संरक्षण में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुछ दिन पहले 20 अक्‍टूबर को आचार्यश्री 75वां जन्‍मोत्‍सव भक्‍तों और अनुयायियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया था। जिसमें मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल हुए थे और विशेष तौर पर दिन गोसेवकों का सम्‍मान आचार्यश्री की मौजूदगी में मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था।

प्रतिदिन आचार्यश्री के प्रवचन

दयोदय तीर्थ में प्रतिदिन आचार्यश्री के प्रवचन होते थे। जिसमें कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए लोग प्रवचन सुनने पहुंचते थे। प्रवचन में आचार्यश्री ने हर क्षेत्र के लोगों को जीवन में क्‍या करना है इसका संदेश उदाहरण और धर्म शास्‍त्रों का उल्‍लेख करते हुए दिए। साथ ही उन्‍होंने आयुर्वेद का महत्‍व भी बताया।

चार्तुमास के दौरान आचार्यश्री के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए देश की अनेक हस्तियों का भी शहर आगमन हुआ। विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते सहित अनेक लोगों ने गो सेवा पर चर्चा की। इसके अलावा उद्योगपति भी आचार्यश्री के दर्शन करने पहुंचे।

Show More

Related Articles

Back to top button