HOME

छात्रों को जैविक खेती की अवधारणा सिद्धांत एवं प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मैं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्या डॉ सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण की क्रम में जैविक खेती से स्वस्थ मानव स्वस्थ मृदा तथा स्वस्थ खाद्य के साथ स्वस्थ व टिकाऊ वातावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं स्वस्थ वातावरण उपयुक्त उत्पादकता तथा प्रदूषण मुक्त खाद्य प्राप्त होगा। जैविक खेती के मूलभूत सिद्धांतों के अंतर्गत स्वस्थता।

पर्यावरणीय समता एवं परिचर्या के सिद्धांतों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया जैविक खेती प्रबंधन के अंतर्गत फसल चक्र पशुधन समन्वय बहु फसलीय कृषि प्रणाली मृदा स्वास्थ्य के स्रोतों को बनाए रखता है।

इसके अंतर्गत मृदा समृद्ध शीलता। मृदा एवं जल को सुरक्षित रखना। तापक्रम प्रबंधन। सूर्य ऊर्जा का उपयोग। आदानों में आत्मनिर्भरता। प्राकृतिक चक्र तथा जीव स्वरूपों की रक्षा। पशुधन समन्वय। प्राकृतिक ऊर्जा उपयोग आदि का विस्तृत प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button