Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के जब्‍ती के तार कटनी से जुड़े,एक गिरफ्तार

कटनी। छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के जब्‍ती के तार कटनी से जुड़े,एक गिरफ्तार बिलासपुर में मध्यप्रदेश के शहडोल और कटनी से नशे के सामानों की सप्लाई हो रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी भी तस्कर बेखौफ होकर ट्रेन से नशे के सामानों की तस्करी कर रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार की देर शाम नशीले इंजेक्शन बेचने वाले युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से 400 इंजेक्शन बरामद किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश

राज्य में सभी थाना प्रभारियों को नशे का सामान बेचने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली जरहाभाठा में एक युवक नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। इस पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने अपनी टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस जवानों ने जरहाभाठा स्थित पान दुकान के पास घेराबंदी कर बंटी उर्फ प्रकाश गहरवार (25) को दबोच लिया।

प्लास्टिक के थैले में उसके पास 400 प्रतिबंधित इंजेक्शन का एंपुल मिला

पूछताछ में पता चला कि वह मिनीबस्ती में रहता है। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने नशीली इंजेक्शन का जखीरा बरामद किया। वह प्लास्टिक के थैले में उसके पास 400 प्रतिबंधित इंजेक्शन का एंपुल मिला।अब पुलिस इसकी जानकारी ले रही है कि इंजेक् शन कटनी में कहां से लिए गए।

पुलिस को अंदेशा है कि कटनी में दवा के जरिए नशे का यह कारोबार चल रहा है। निश्चित तौर पर इसमें कटनी के किसी बड़े मेडिकल स्टोर्स की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इसके पहले फेंसीड्रिल सिरप के मामले को भी भूल नहीं सकते लिहाजा पुलिस हर पहलू को गंभीरता से देख रही है।

एक दिन पहले गांजे के साथ पकड़ा गये थे दो युवक

खास बात यह है कि बिलासपुर तारबाहर और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबन्दी कर दस किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया यह भी कटनी के रहने वाले हैं। पकड़े गए दोनो आरोपी कटनी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। बरामद गांजा की कीमत करीब 50000 रुपयो से अधिक है।

रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया

दोनो ही आरोपियों को एनडीपीस 20 (बी) के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर ट्रैन से बिलासपुर पहुंच रहे हैं। खबर के बाद आरपीएफ के सहयोग से टीम तैयार कर आरोपियों पर नजर रखा गया। पार्सल यार्ड के सामने हुलिया के आधार पर दोनो की घेराबंदी किया गया। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपना नाम अनुराग राव और रोहिणी पटेल बताया। आरोपियों ने बताया कि वह कटनी के रहने वाले हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp