HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

OMG: 13 साल के बच्चे ने किया 8 साल की बालिका से रेप

OMG: 13 साल के बच्चे ने किया 8 साल की बालिका से रेप

OMG समाज मे ये क्या हो रहा है। अब पश्चिमी सभ्यता या तकनीकी की हर उम्र तक मोबाइल या अन्य साधनों से पहुंच समाज पर भारी तो नहीं पड़ रही। यह बात सोचना इसलिए जरूरी है क्योंकि मध्यप्रदेश के रीवा से एक 13 साल के बालक द्वारा 8 साल की बच्ची से रेप की खबर मिली है।

खटखरी चौकी क्षेत्र से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जहां पर 13 वर्ष के एक बच्चे ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी जब बच्ची के पिता को लगी तो उनके द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद खटखरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह घटना जब हुई तब 8 वर्षीय किशोरी भैंस चराने गई थी। 13 वर्षीय आरोपी युवक भी उसी दौरान भैंस चरा रहा था। आरोपित ने जब किशोरी को अकेला देखा तो उसने इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के समय अचानक युवती के पिता मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपित भाग गया था। आरोपित युवक और पीड़िता दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button