MADHYAPRADESH

CM शिवराज ने दिलाया भरोसा: चिंता मत करिए सरकारी नौकरियों में भर्ती होंगी

CM शिवराज ने दिलाया भरोसा: चिंता मत करिए सरकारी नौकरियों में भर्ती होंगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप चिंता मत करिए सरकारी नौकरियों में भर्ती होंगी। अभी हमने सरकारी नौकरियों में 30 हज़ार शिक्षकों की भर्ती की हैं। 8,000 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की है। एक साल के अंदर 1 लाख भर्तियां और करेंगे।

मध्यप्रदेश में इन दिनों लोकसभा एवं विधानसभा उप चुनाव चल रहे हैं एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान खंडवा में आयोजित एक चुनाव प्रचार सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी नौकरियों को लेकर अपना वादा दोहराया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह ट्वीट करके बताया कि ‘आज भारत के लिए अभूतपूर्व गर्व का दिन है। 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की अस्थायी आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कर ब्रिटिश सरकार को यह बता दिया था कि हम हिन्दुस्तानी अपना देश और अपनी सरकार चलाने में सक्षम हैं।’

Show More
Back to top button