गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने दद्दाजी से आशीर्वाद लिया

0

कटनी। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर सपरिवार गुरुवार को घनश्याम बाग में गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दाजी) से आशीर्वाद लिया। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह सुबह साढ़े दस बजे पत्नी सरोज सिंह के साथ घनश्याम बाग पहुंचे। वे करीब पांच घंटे रुकने के पश्चात वापस सागर के लिए प्रस्थान कर गए। जानकारी के मुताबिक दद्दाजी ने गृहमंत्री से प्रदेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी ली। दोपहर में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आश्रम में ही भोजन किया। पारिवारिक चर्चाओं के बाद वे कार द्वारा सागर के लिए प्रस्थान कर गए।

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने दद्दाजी से आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed