Wednesday, November 25, 2026
Latest:
प्रदेश

गुरुग्राम में एक अौर रेप, पति अौर देवर के सामने लूटी महिला

गुरुग्राम में एक अौर रेप, पति अौर देवर के सामने लूटी महिला

गुरुग्राम। हरियाणा में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन हवस के दरिंदे बच्चियों अौर महिलाअों का आबरू लूट रहे हैं। वहीं गुरुग्राम में एक युवक ने महिला को उसके पति अौर देवर के सामने ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं, सोहना थाने के गाव जोल्हाका से सेक्टर 56 थाना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस चारों को आज कोर्ट में पेश करेगी।

पीड़िता परिजनों के साथ साउथ सिटी-1 में किराए पर रहती है। शनिवार को वह पति के साथ चचेरे देवर के घर दावत पर गांव तिगरा गई थी। खाना खाने के बाद वे लोग देर रात वापस लौट रहे थे। उसका चचेरा देवर अपनी गाड़ी में उन्हें छोड़ने जा रहा था। इस दौरान उसके पति को रास्ते में शौच आया जिसके लिए उन्होंने गाड़ी रोकी। पीड़िता का पति जब शौच के लिए गया अौर उसका देवर पानी पीने के लिए गाड़ी से उतरा। इसी दौरान 4 युवक 2 गाड़ियों में आए अौर उन्होंने उसके पति अौर देवर से यहां रुकने का कारण पूछा। इस दौरान एक युवक ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खीचना शुरू कर दिया अौर उसे झाड़ियों के बीच ले जाकर उससे बलात्कार किया अौर विरोध करने पर पति अौर देवर के साथ मारपीट की गई।
news24you
पीड़िता द्वारा सेक्टर 56 के पुलिस में इस मामले की शिकायत दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान गांव जोहलका निवासी देशवीर, धर्मेद्र, पवन अौर संजीत के रुप में की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संजीत ने महिला से दुष्कर्म किया था। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *