HOMEKATNIMADHYAPRADESH

खरे केसरवानी वैश्य समाज की धर्मशाला का हुआ उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कटनी। श्री खरे केसरवानी वैश्य समाज का आधार काप कटनी में धर्मशाला का भव्य उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता सतना रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ लल्लू लाल,  केडीसी के प्रबंध संचालक पारस जैन एवं सगरचंद गुप्ता सतना प्रदेश अध्यक्ष रहे।

खरे केसरवानी वैश्य समाज की धर्मशाला का हुआ उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की रूपरेखा सचिव प्रियंका गुप्ता रुबी की द्वारा बनाई गई। मंच संचालन सावित्री तिवारी द्वारा किया गया। समाज के अध्यक्ष राम सूजन गुप्ता द्वारा धर्मशाला निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई। विधायक श्री संदीप जयसवाल जी द्वारा धर्मशाला के उद्घाटन पर बधाई दी गई एवं समाजजनों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेरी कभी भी कोई जरूरत होगी मैं हमेशा समाज के साथ हूं। कार्यक्रम में लल्लू लाल गुप्ता की उपस्थिति गरिमामयी थी

समाजसेवी सागर चंद गुप्ता द्वारा नवयुवक मंडल एवं महिला समिति के कार्यक्रम को सराहा गया। वहीं पारस जैन द्वारा समाज को बधाई देते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए। महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता द्वारा महिलाओं के उत्थान संबंधी चर्चा की पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था नवयुवक मंडल द्वारा की गई जिसमें नव युवक मंडल के अध्यक्ष राम को सराहा गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन समाज के महामंत्री मुन्नालाल गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ धर्मदास गुप्ता, रामदास गुप्ता अच्छे लाल गुप्ता सत्यभान गुप्ता अनिल गुप्ता संदीप गुप्ता बालमुकुंद गुप्ता अशोक गुप्ता, विनय गुप्ता रामकिशोर गुप्ता रजनीश ,नीरज गुप्ता एवं महिला मंडल की लता गुप्ता  प्रियंका गुप्ता  सुनीता गुप्ता सुशील, रोशनी गुप्ता, सारिका गुप्ता गुप्ता  सुषमा गुप्ता  रूपा गुप्ता  उषा गुप्ता  प्रिया  राखी ,रीना गुप्ता उपस्थिति रही। नवयुवक मंडल अशोक गुप्ता द्वारा प्रबंध में विशेष भूमिका निभाई गई साथ ही नवयुवक मंडल के सुमित गुप्ता सचिन गुप्ता आशीष गुप्ता दिनेश गुप्ता विजय गुप्ता का सराहनी योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button