Friday, October 23, 2026
Latest:
GadgetTechTrending Newsराष्ट्रीयव्यापार

कोमाकी इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 220 किमी रेंज

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी कोमाकी ने आखिरकार देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल कोमाकी रेंजर को लॉन्च कर दी है। इस बाइक का लुक Avenger जैसा है, जिसके चलते पहले भी कई बार ये चर्चा में रह चुकी है। आइये जानते हैं देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सारी डिटेल्स।

कलर वेरिएंट

इस क्रूजर बाइक को इसे तीन अलग-अलग कलर स्कीम में पेश किया गया है, जिसमें गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी के सभी डीलरशिप पर 26 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, कोमाकी रेंजर में बड़े ग्रॉसर व्हील और क्रोम एक्सटीरियर फीचर्स दिए गए हैं, कोमाकी रेंजर में क्रूजर लुक दिया गया है, जो इससे पहले एवेंजर बाइक में देखने को मिलते थे। इसमें शाइनी क्रोम रेट्रो-थीम वाला गोल एलईडी हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ ड्यूल क्रोम गार्निश्ड राउंड-शेप्ड औक्सिलरी लैम्प्स भी मिलते हैं। हेडलैम्प को रेट्रो-थीम वाले साइड इंडिकेटर्स द्वारा फ्लैंक किया गया है। इसके अलावा, मोटरबाइक के रेक्ड वाइड हैंडलबार, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्यूल टैंक पर चमकदार क्रोम ट्रीटेड डिस्प्ले कुछ ऐसे डिज़ाइन दिए गए हैं जो इसे खास बनाते हैं। कोमाकी ने रेंजर को ब्लूटूथ साउंड सिस्टम, साइड स्टैंड सेंसर, क्रूज कंट्रोल फीचर, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम और एक डुअल स्टोरेज बॉक्स से लैस किया है।

इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक 4 kW बैटरी पैक के साथ 4,000-वाट मोटर दिया गया है, जो पावर के लिहाज से काफी अच्छा है। कंपनी का कहना है कि इसका बैटरी पैक देश में अब तक के किसी भी इलेक्ट्रिक दोपहिया मोटरसाइकिल में नहीं है। वहीं रेंज की बात की जाए तो, कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज पर 180-220 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।

कीमत

Komaki Ranger को भारतीय बाजार में 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में सभी एसेसरीज भी शामिल हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp