Thursday, November 26, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

कैबिनेट की बैठक : प्रदेश में सात नए कॉलेज खोलेगी सरकार

कैबिनेट की बैठक : प्रदेश में सात नए कॉलेज खोलेगी सरकार
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सरकार द्वारा सात नए कॉलेजों को खोलने पर मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही सरकार 11 कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू कराएगी। इसमें पर्यटन विकास निगम द्वारा होटल अशोक लेकव्यू को 12 करोड़ 59 लाख रुपए में खरीदने पर मंजूरी मिल गई है।
पेटलावद जांच आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया गया। तिलहन संघ के संविलियन की अवधि 6 महीने बढ़ाई गई है। मानवाधिकार आयोग में 4 नए पदों को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के दफ्तरियों का विशेष वेतन 50 रुपए से बढ़ाकर 250 किया गया। लिफ्टमैन का समयवान वेतनमान मंजूर किया गया। दीनदयाल अंत्योदय समितियां बनाने पर भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई। महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ता का वेतन बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *