Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

कीचड़ में कार तो ट्रैक्टर पर कलेक्टर, जानिए कहां DM को करनी पड़ी ट्रैक्टर की सवारी

कीचड़ में कार तो ट्रैक्टर पर कलेक्टर, DM को करनी पड़ी ट्रैक्टर की सवारी. जी हां यह फ़िल्मी सीन नहीं मध्यप्रदेश की राजधानी की हकीकत है। कलेक्टर के साथ IG भी थे।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हालात कैसे हैं, इसका एक नमूना आज उस समय देखने को मिला जब भोपाल कलेक्टर की कार कीचड़ में फंस गई। उन्हें कार छोड़कर ट्रैक्टर में जाना पड़ा। उल्लेख करने वाली बात यह है कि 15 अगस्त को इसी कढ़ैया चंवर गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जाना है।
चंवर गांव में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृत महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया, आईजी इरशाद वली और एसपी देहात किरण लता केरकट्टा मौके पर पहुंचे तो खराब सड़क के कारण उनको अपनी गाड़ियां गांव के पास खड़ी करनी पड़ीं। इसके बाद का सफर तीनों ने ट्रैक्टर और जेसीबी पर बैठकर तय किया।
अफसरों का कहना है कि बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ हो गया है। चार दिन पहले इसी गांव में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव भी दौरा कर चुके हैं। स्थान तय होने के बाद गांव में तालाब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp