HOMEMADHYAPRADESH

Rahul Gandhi in MP 16 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे राहुल गांधी, करेंगे कांग्रेस को मजबूत

Rahul Gandhi in MP 16 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे राहुल गांधी, करेंगे कांग्रेस को मजबूत

Rahul Gandhi in MP  राहुल गांधी इंदौर एवं जबलपुर सहित उनके आसपास वाले इलाके रहेंगे। यहां कुछ इलाके भाजपा का गढ़ माने जाते हैं और कुछ कांग्रेस का। कांग्रेस यहां फिर से पूरे इलाके में अपनी जीत चाहती है। लिहाजा राहुल गांधी इंदौर एवं आसपास के इलाकों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके लिए राहुल दो सप्ताह मतलब 16 दिन तक रहेंगे और सबसे खास बात यह है कि किसी होटल या रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। वह कार्यक्रता के घर पर रुकेंगे।
7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी  7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं। यह कन्याकुमारी से शुरू हो रही है। नवंबर 2022 में मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए राजस्थान चले जाएंगे। बुरहानपुर में आगमन से लेकर आगर मालवा से प्रस्थान तक 16 दिन राहुल गांधी मध्यप्रदेश में रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे
दरअसल जिस इलाके में राहुल गांधी रहेंगे वह भाजपा का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी इस इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी अपना गढ़ बचाने के लिए क्या कदम उठाएगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गाइड कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा का प्रभार विधायक पीसी शर्मा एवं जीतू पटवारी को दिया गया है।
Show More

Related Articles

Back to top button