HOME

कांग्रेस ने मार्च निकाल कर मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस।
गांधी जी की प्रतिमा समक्ष राम धुन गाई।

कटनी/15 वर्षों के बाद मध्यप्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी, परन्तु भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का घोर अपमान किया है ।
कमलनाथजी ने जोड़तोड़, सौदेबाजी और अनैतिक दलबदल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान को जो सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है । विधायक खरीदकर सरकार बनाने के भाजपा के इस अलोकतांत्रिक और कालेकाल में कमलनाथ जी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है । जब भाजपा तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी,तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों,आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया ।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा इस्तीफा देने की तारीख 20 मार्च  “लोकतंत्र सम्मान दिवस” मनाने हुए सुभाष चौक स्थित नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके झंडा बाजार स्थित भारत माता एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष विक्रम खम्परिया द्वारा किया गया।रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन किया गया।
पैदल मार्च के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम खम्परिया,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियदर्शन गौड़,प्रदेश प्रतिनिधि विजयेंद्र मिश्रा,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष अंशु मिश्रा,महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा,महापौर प्रत्याशी रही श्रेहा खंडेलवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमजान भारती,मारूफ अहमद हनफी,शंकर सेन,जिला इंटक परिषद अध्यक्ष बी एम तिवारी,रौनक खंडेलवाल,जिला संगठन मंत्री अरुण कनौजिया,नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष ईश्वर बहरानी,नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मौसूफ अहमद बिट्टू पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव,कमल पांडे,जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल,राजा जगवानी,आफताब अहमद चोखे भाई जान,तुलाराम गौंटिया,दानिश अहमद,विनीत जायसवाल,कमलेश चौधरी,संजय गुप्ता,शोभा मंगलानी,सुमन रजक,रुकमणी पांडे, विनोद छिरौलिया,दीपक केशरवानी,शेखर भारद्वाज,विनय सोनू पांडे, अजय खटीक,विनोद डेंगरे,अर्चना जायसवाल,रत्ना यादव,श्याम पाहुजा,शशांक गोलू गुप्ता,कमलेश सेन,दीपक गुमास्ता, अमित कटारे,अहमद कुरैशी,साजिद अली,विवेक जादवानी,मयूर त्रिपाठी, विक्की तिवारी,कल्पना पाठक, कुसुम जायसवाल,ओम प्रकाश सक्तेल, गया प्रसाद तौहेल,मंगल सिंह,उमेश सोनखारे, दिलदार खान,अरुण कनकने,शेख नसीम, मनोज कुमार कोरी,अजय निगम एड मुन्ना कुशवाहा,कृष्ण कुमार नामदेव,सुरेश कुमार सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button