Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

कटनी में चोरों के होंसले बुलन्द, एसबीआई में चोरी का प्रयास

कटनी। रीठी थाना अंतर्गत ग्राम देवगांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।

आज सुबह बैंक खोलने पहुंचे कर्मचारियों को बैंक के ताले टूटे मिले। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय शालिनी परस्ते, रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने बैंक कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया। जिसमें पता चला कि बदमाशों ने बैंक में चोरी का असफल प्रयास किया है। रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि बैंक में रखा कैश सहित सभी सामान सुरक्षित है। बदमाश बैंक के बाहर लगे ताले बस तोड़ पाए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp