News24you

News you are looking for

Road Accident chattisgarh दर्दनाक हादसे में 7 बच्चों की मौत, स्कूली ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर

Road Accident chattisgarh दर्दनाक हादसे में 7 बच्चों की मौत, स्कूली ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर

Road Accident chattisgarh कोरर में सड़क दुर्घटना में सभी सात स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें स्कूली बच्चों से भरी आटो को ट्रक ने टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में आटो में सवार सात बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के कोरर थाना अंतर्गत स्कूल की छुट्टी होने के बाद सात बच्चे एक आटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में आटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सीएम ने बच्चों की मौत पर जताया दुख

सीएम ने सड़क हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर आटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।