MADHYAPRADESH

एकतरफा Love का ख़ौफ़नाक अंजाम, युवक ने सरे राह मारी लड़की को गोली

एकतरफा Love का ख़ौफ़नाक अंजाम, युवक ने सरे राह मारी लड़की को गोली

Sagar News: कहते हैं एकतरफा प्रेम का अंजाम अक्सर ख़ौफ़नाक होता है। ऐसा ही देखने को मिला सागर जिले में। 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक लड़की को लड़के ने एकतरफा प्रेमी ने गोली मार दी। इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी सहित मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपित अभी फरार है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने आरोपित का मकान तोड़ने की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शास्त्री वार्ड निवासी लड़की कॉलेज से पढ़कर घर जा रही थी। जहां रास्ते में उसे उसी के मोहल्ले के रोहत सिंह राजपूत ने रोक लिया। उसने लड़की को गोली मार दी। मृतका के परिजनों का कहना है कि रोहित सिंह रोशनी को पहले भी परेशान करता था। आते-जाते वक्त वह रास्ते में छेड़ता था। इसकी शिकायत उन्होंने चार महीने मोतीनगर पुलिस में की थी।

इस मामले में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया था, जहां से वह जेल चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। उसके बाद गुुरुवा

Show More

Related Articles

Back to top button