Saturday, October 24, 2026
Latest:
गैजेट

एंड्रायड O में है कई खूबियां, आप भी जानिए

एंड्रायड O में है कई खूबियां, आप भी जानिए
गैजेट डेस्क। गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड O आज लॉन्च हो जाएगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम का इंतजार कर रहे एड्रायड फोन यूजर्स को इसके आने के बाद इसमें ढेर सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे साथ ही फोन का परफॉर्मेंस भी पहले से बेहतर हो जाएगा। आईए हम बताते हैं कि एंड्रायड ओ के उन खास फीचर्स के बारे में जिनके चलते बदल जाएगा आपका फोन।
एडेप्टिव और रीजाडिजाइन आइकन्स
इसके तहत ऐसा ऑप्शन दिया जाएगा जिससे यूजर्स आइकन्स को अलग-अलग आकार का बना पाएंगे। इसका इंटरफेस आसान बताया जा रहा है। साथ ही यूजर्स हर आइकन के साथ एनिमेटेड एक्शन्स भी जोड़ पाएंगे।
बेहतर ऑडियो और कनेक्टिविटी
यह अपडेट परफॉर्मेंस को और बेहतर करने के लिए ब्लूटूथ ऑडियो कोडेक्स (codecs) का बेहतर वर्जन उपलब्ध कराएगी। इसमें लो-लेटेंसी ऑडिया जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
पिक्चर इन पिक्चर (PiP) मोड
इस मोड के जरिए यूजर्स मल्टीटास्किंग काम आसानी से कर पाएंगे। किसी भी ऐप पर काम करते समय यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो भी देख पाएंगे। साथ ही ऐप को मिनिमाइज किया जा सकेगा।
बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स को करेगा बंद
यह फीचर उन सभी ऐप्स को बंद करेगा जो डाटा का ज्यादा खपत करती हैं। इससे फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ेगी। उदाहरण के तौर पर: लोकेशन अपडेट ऐप्स।
नोटिफिकेशन इंटरफेस को करेगा बेहतर
इसके तहत बिना पढ़ी हुई (unread) नेटिफिक्शन्स अलग-अलग ऐप आइकन में डॉट की तरह दिखाई देगी। इसके लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन मैसेज पर टैप करना होगा इससे नोटिफिकेशन डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगी।
नए इमोजी
इस अपडेट के साथ नए इमोजी भी शामिल किए जाएंगे। कई इमोजीज को रीडिजाइन भी किया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *