Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

इंदौर कलेक्टर ने जताई ओमिक्रॉन के शहर में पहुंचने की आशंका, नगरवासियों को किया आगाह

इंदौर। इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि इंदौर में ओमिक्रॉन पहुंच गया हो। मुंबई, पूणे, जयपुर में ओमिक्रोन के मरीज मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कई गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। कोरोना की दूसरी लहर में मार्च की शुरुआत में संक्रमितों की संख्या बहुत कम थी लेकिन अप्रैल आते-आते स्थिति भयावह हो गई थी। इसलिए हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इंदौर में 50 से 500 होने में समय नहीं लगेगा।

यह बात कलेक्टर मनीषसिंह ने कही। उन्होंने कहा कि यह वक्त व्यवस्थाएं सुधारने का है। इधर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आहट के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब विदेश से आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर ही आरटीपीसीआर जांच होगी। इसकी रिपोर्ट छह घंटे में देना होगी। जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक यात्री को एयरपोर्ट पर ही रुकना होगा। जिन यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी वे घर जा सकेंगे लेकिन उन्हें सात दिन तक होम क्वारेंटाइन रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग उनकी सतत निगरानी करेगा। पॉजिटिव रिपोर्ट वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल भेज दिया जाएगा।

महाराष्ट्र, राजस्थान में ओमिक्रोन के मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सख्ती बढा दी गई है। इंदौर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। दुबई और अन्य जगहों से यहां सीधे उडान उतरती है। ऐसे में यहां अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि अब विदेश से आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर ही आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। रिपोर्ट अधिकतम छह घंटे में मिल जाएगी। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें सात दिन निगरानी में रखा जाएगा। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें सीधे अस्पताल भेज दिया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुफ्त रहेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp