HealthHOMEज्ञान

आयुर्वेद गुणों का खजाना है ये तीन पेड़ की पत्तियां, ऐसे करें उपयोग, रहें स्वस्थ

आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां हैं जिनमें सिर से लेकर पैरों तक तमाम बीमारियों का इलाज करने की क्षमता होती है। बस आपको उनका इस्तेमाल आना चाहिए।

हेल्थ। आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां हैं जिनमें सिर से लेकर पैरों तक तमाम बीमारियों का इलाज करने की क्षमता होती है। बस आपको उनका इस्तेमाल आना चाहिए। सदियों से ऐसे पेड़-पौधों का कई दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे आसपास हैं लेकिन उनका इस्तेमाल का तरीका नहीं जानने की वजह से उनके लाभों से वंचित रह जाते हैं। चलिए जानते हैं इनसे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

निर्गुण्डी के पत्ते
निर्गुण्डी के सेवन से आपको कई तरह से लाभ होता है। बहुत से लोग इसके फायदों के बारें में नहीं जानते हैं।

निर्गुण्डी को सूखा कर चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन करने से आप पेट के विकारो जैसे गैस ,कब्ज ,पेट फूलना आदि समस्याओं से निजात मिल सकती है।

इसके नियमित सेवन से शरीर की कोई भी सूजन बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए निर्गुण्डी के चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों जैसे मासिक का जल्दी आना या कभी देर से आना के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।

निर्गुण्डी को पीस कर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शरीर में घाव या चोट है, तो इसके चूर्ण को लगाने से उसका उपचार किया जा सकता है। अगर आपके बाल टूट रहे हैं उनकी चमक कम हो गया हैं, निर्गुण्डी के तेल से आपको फायदा मिल सकता है।

बेर के पत्ते
बेर का पेड़ आपको हर जगह मिल सकता है। बेर के पत्तों से आप कई रोगों को ठीक कर सकते हैं। अगर किसी का गला बैठा हुआ है, तो सेंधा नमक के साथ बेर के पत्तों के पानी से गरारा करने से आपका गला खुल सकता है और दर्द भी कम हो सकता है।

शरीर के किसी हिस्से में जलन होने पर बेर के पत्तो की घिसकर लगाने से उस भाग का जलने बंद हो सकता है। आंखों से अगर लगातार पानी निकल रहा हो तो ऐसे में आपको बेर के पत्तों को पानी में मिलाकर छींटे मारने से आंखों से पानी निकला बंद हो जाता है।

अगर किसी को दस्त हो रहे हैं तो बेर के पत्तों को पीसकर दूध में मिलकर सेवन करने से दस्त ठीक हो सकते हैं। सर्दियों में मुंह के छाले आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आपको बेर के पत्तों को पीसकर कुल्ला करने से छाले छाले बहुत जल्दी ठीक हो सकते हैं।

केले के पत्ते
कई जगहों पर केले के पत्तों को सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। केले की जड़ को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि केले की जड़ से निकलने वाले रस का सेवन करने से मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।

केले का जड़ का सेवन करने से आपके गले का सूजन ठीक हो सकती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो केले के जड़ का सेवन करने से आप कब्ज की बीमारी से छूटकरा पा सकते हैं। केले के जड़ का सेवन करने से आप किडनी संबंधी बीमारी से बच सकते हैं।

अगर आपके शरीर में कही पर घाव या चोट लग गया हैं तो आप केले के जड़ को पीस कर घाव या चोट पर लगते हैं तो आपकी घाव या चोट बहुत जल्दी ठीक हो सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button