News24you

News you are looking for

आयकर ने टेक्स चुकाने वालों को दी राहत, ई फाइलिंग के साथ मैनुअल सबमिट करने की सुविधा

income tax

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को राहत दी है। अब करदाता फॉर्म 15CA & 15CB को ई-फाइलिंग पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से फाइल करने की बजाय मैनुअल भी सबमिट करा सकते हैं। सीबीडीटी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। एक हफ्ते पहले आयकर विभाग ने नया ई-फाइलिंग पोर्टल करदाताओं के लिए लाइव किया था, लेकिन इस पर यूजर्स को तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ रहा है। आयकर विभाग ने सोमवार शाम ट्वीट कर कहा, ‘नए ई-फाइलिंग पोर्टल http://incometax.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म्स फाइल करने में करदाताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए सीबीडीटी ने फॉर्म 15CA & 15CB की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में राहत प्रदान की है। ये फॉर्म्स 30 जून, 2021 तक अधिकृत डीलर्स को मैनुअल फॉर्मेट में सबमिट किये जा सकते हैं।’ नया पोर्टल http://incometax.gov.in 7 जून को लॉन्च किया गया था, जिसका मकसद करदाता को सहूलियत प्रदान करना था। लेकिन यूजर्स ने पहले दिन से ही पोर्टल पर तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर शिकायत करनी शुरू कर दी, जिसका निदान आज तक नहीं हो पाया। एक चार्टर्ड एकाउंटेंट ने बताया कि करदाता पिछले ई-फाइल किए गए रिटर्न को भी नहीं देख पा रहे हैं।