News24you

News you are looking for

अनिल कुंबले का टीम इंडिया के चीफ कोच पद से इस्तीफा

अनिल कुंबले का टीम इंडिया के चीफ कोच पद से इस्तीफा
लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार कुंबले ने इस बात की जानकारी बीसीसीआई को दे दी है।
कुंबले इसी के चलते भारतीय टीम के साथ मंगलवार सुबह वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना नहीं हुए। पहले यह बताया गया था कि वे आईसीसी की 22 व 23 जून को होने वाली बैठक के चलते अभी टीम के साथ नहीं गए है और 23 जून के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे ।
भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज में 23 जून से पांच वन-डे मैच और एक टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इसके लिए भारतीय टीम सुबह वेस्टइंडीज के लिए रवाना हुई। लेकिन टीम के रवाना होते वक्त चीफ कोच कुंबले खिलाड़‍ियों के साथ नहीं थे, जबकि उनका टिकट भी रिजर्व था। इसे लेकर यह अटकलें लगाई जाने लगी कि कप्तान कोहली के साथ खराब संबंधों के चलते वे टीम के साथ नहीं गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *