Friday, October 23, 2026
Latest:
खेल

विजय श्रीलंका दौरे से बाहर, धवन टीम में

विजय श्रीलंका दौरे से बाहर, धवन टीम में
मुंबई। टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे के पहले झटका लगा जब उसके सलामी बल्लेबाज मुरली विजय चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए विजय की जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका दौरे की तैयारी के लिए खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान विजय के दाएं हाथ की कलाई में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उनका परिक्षण किया गया और फिर उनकी जगह धवन को टीम में शामिल किया गया।
विजय को ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे के वक्त कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने श्रीलंका दौरे की तैयारी के दौरान हो रहे अभ्यास मैच में कलाई में दर्द की शिकायत की। बीसीसीआई की मेडिकल टीम में विजय को रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया जारी रखने को कहा है। बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है।
भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर 3 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी20 मैच खेलना है। टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ होगी।
टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्‍या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *