Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

पाक को भारत की दो टूक, बोला-कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा

पाक को भारत की दो टूक, बोला-कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सासंयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने एक बार फिर से साफ शब्दों में कहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। साथ ही पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र पर नजर डालते हुए आतंकवाद को सरकारी नीति के रूप उपयोग करने की भी आलोचना की है।भारत ने कहा कि एक सबसे पुरानी सभ्यता के रूप में भारत लगातार धार्मिक गुरुओं और विचारकों का स्त्रोत रहा है। यह दुखद इत्तेफाक है कि हमारा पड़ोसी पाकिस्तान आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देने के लिए जाना जाता है। साथ ही आतंकवाद को सरकारी नीति के रूप में उपयोग करते हुए भारतीय क्षेत्र में नजर डाली है।
संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ भारतीय राजनयिक श्रीनिवास प्रसाद ने आगे कहा कि हम पाकिस्तान को याद दिलाना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। यह समय है कि पाकिस्तान भी इसे समझ ले। यह मुद्दा शुक्रवार को पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा उठाया गया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *