Friday, October 23, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

दमोह में BJP की हार स्वीकार, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल का ट्वीट

भोपाल।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह विधानसभा (Damoh Byelection) उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना जारी है।  दमोह उपचुनाव के अबतक के 17 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन (Ajay Tandon) बीजेपी के प्रत्याशी राहुल लोधी (Rahul Lodhi) से 16000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। कुल 26 राउंड में से 9 राउंड की काउंटिंग होना अभी बाकी है और भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी को जीत की आस बनी हुई है, लेकिन इसके पहले केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने हार को स्वीकार कर लिया है।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister Prahlada Patel) ने ट्वीट कर लिखा है कि दमोह के विधानसभा उपचुनाव में जीत की ओर अग्रसर कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन जी को शुभकामनाएँ ।हम जीते नहीं पर सीखे बहुत ?! हैरानी की बात तो ये है कि प्रहलाद पटेल पहले भाजपा नेता है जिन्होंने हार स्वीकार कर अजय टंडन को बधाई दी है और इस दमोह उपचुनाव से बहुत कुछ सीखने की बात कहीं है।

बता दे कि दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले दमोह उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयसिंह टंडन को 206 वोट मिले जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए। वही भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता जयंत मलैया अपना ही पोलिंग नंबर 134 नहीं जितवा पाए है और हार गए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp