HOMEMADHYAPRADESH

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान दो हादसे, 7 महिलाएं घायल

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान दो हादसे, 7 महिलाएं घायल

बुरहानपुर। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडाल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर के रेणुका मंडी परिसर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचीं सात महिलाएं मंगलवार दोपहर घायल हो गईं। इनमें से चार महिलाएं कथा का पंडाल गिरने से घायल हुई, जबकि तीन महिलाएं प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई हैं।

इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन का कथा परिसर के आपात चिकित्सा कक्ष में इलाज कर घर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे से कथा पंडाल में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच पंडाल का एक पाइप खिसक गया और पंडाल का बड़ा हिस्सा भक्तों पर आ गिरा।

सिर पर पाइप लगने से बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी वृद्धा उमा चंद्रकिशोर श्रीवास, पुनासा खंडवा निवासी अनीता मालवीय व दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

Show More

Related Articles

Back to top button