Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

महिलाओं को कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण दिया गया

कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कलहरा के मोहन टोला में 33 स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्था के प्रबंधन पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण में पढ़ाये जाने वाले विषयों की जानकारी दी गई।

कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग जैविक खेती के विषय में बतलाया गया जिससे कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सके। विभिन्न जैविक खादोंएवं कीटनाशकों की जानकारी गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग। फसलों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के पोषक तत्व तथा उनका वर्गीकरण ।

देसी गाय के गोमूत्र मैं 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं गोमूत्र से बीज उपचार जैविक कीटनाशक शीघ्र खाद बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी दीजिए। काटने वाले कुतरने रस सूचक एवं फल छेदक कीटों से होने वाले नुकसान तथा उनके जैविक नियंत्रण की जानकारी दी गई । गेंदाबाई यादव सीमा मिश्रा रोशनी यादव अंजना यादव लक्ष्मी बर्मन तथा संतोषी यादव तथा अन्य स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीहै।