Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

माहिलाओं को कृषि उघमी प्रशिक्षण दिया गया

 

कटनी । मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित कटनी जिले के विभिन्न विकास खंडों कटनी विजयराघवगढ़ बड़वारा रीटी बहोरीबंद ढीमरखेड़ा की 35 स्व सहायता समूह की महिलाओं को कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी में प्रबंधक पवनकुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक तथा अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वाराआज प्रशिक्षण दिया गया। आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु कृषि के अंतर्गत फसल उत्पादन अनाज दलहन तिलहन के अतिरिक्त पशुपालन मछली पालन मुर्गी पालन मधुमक्खी पालन रेशम पालन सब्जी उत्पादन फल एवंफूल तथा औषधी पौधों की खेती तथा वानिकी से आयबढ़ाने की जानकारी दी गई। कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत विभिन्न जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम की पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमा स्त्र ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। मिट्टी परीक्षण मिट्टी नमूना लेने की विधि तथा परिणाम पत्र के आधार पर की गई सिफारिश के अनुसार खाद देने की जानकारी दी गई। मिट्टी परीक्षण के लिए मिट्टी का नमूना लेने एवं जैविक कीटनाशक पांच पत्ती काढ़ा को बनाने का प्रयोग प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में संस्था के कर्मचारी ओमप्रकाश तिवारी राजेश विश्वकर्मा एवं अरुण नामदेव ने सहयोग किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp