News24you

News you are looking for

सहायक शिक्षक फोरम ने चतुर्थ क्रमोन्नत समयमान वेतनमान के आदेश जारी करने की उठाई मांग, जिलाध्यक्ष की प्रवक्ता के साथ हुई अहम बैठक

सहायक शिक्षक फोरम ने चतुर्थ क्रमोन्नत समयमान वेतनमान के आदेश जारी करने की उठाई मांग, जिलाध्यक्ष की प्रवक्ता के साथ हुई अहम बैठक

कटनी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा छले गये सहायक शिक्षकों की पीड़ा को समझने वाला एक मात्र संगठन अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से सहायक शिक्षकों की उम्मीदें आज भी कायम हैँ। सहायक शिक्षकों को विश्वास है, कि उनके साथ शासन स्तर से हुए,अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज बनकर यदि संयुक्त मोर्चा हुंकार भरता है,तो निसंदेह उनकी मांगो के विषय में शासन स्तर पर सुनवाई होगी।

इन्हीं बातों को लेकर गत दिवस सहायक शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष संपत केवट द्वारा शासन स्तर से सहायक शिक्षकों के अनदेखी और सौतेला व्योहार से जुड़े पक्ष को लेकर अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत से उनके निज निवास पर मुलाखात कर सहायक शिक्षकों का पक्ष रखते हुए, उनके चतुर्थ समयमान क्रमोन्नत वेतन देने में शासन स्तर से हो रहे लेटलतीफी पर चिंता जाहिर की गयी।प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विगत 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस पर सभी संवर्ग के शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर जुलाई 2023 से चौथे समयमान वेतनमान देने की घोषणा पर आज पर्यन्त तक अमल न होने से लाभ से महरूम शिक्षकों की हताशाऔर निराशा बढ़ती जा रही है। यही वजह है,कि वेतनमान के लाभ से वंचित शिक्षकों का संवर्ग अपने अधिकारों की लड़ाई लड़कर अपना हक प्राप्त करने के लिये संगठनात्मक धार तेज करने हेतु जगह जगह बैठकों का आयोजन कर रणनीति बना रहे हैँ।

इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फोरम श्री केवट ने अपने संगठन की ओर से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता व सेवा निवृत्त शिक्षक श्री राजपूत का शाल, श्रीफल और दिवार घड़ी भेंटकर उनका मान सम्मान द्विगुणि त कर सहायक शिक्षकों की लड़ाई को अपने संगठन के माध्यम से लड़कर, उन्हें उनके हक दिलाने में अपनी प्रभावी संगठनात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करने का आग्रह किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवक्ता द्वारा सहायक शिक्षकों को उनका वाजिव हक दिलाने में कोई कोर कसर न छोड़ने की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, इस बाबत अपने संगठन का संघर्ष तेज करने का संकेत फोरम के जिलाध्यक्ष को दिया गया।