HOMEMADHYAPRADESH

Swacch Bharat 2022 फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर, MP भी आया अव्वल

Swacch Bharat: फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर, MP भी आया अव्वल

Swacch Bharat 2022 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कारों में इंदौर को लगातार 6वीं बार पहला स्थान दिया गया है। यही नहीं मध्यप्रदेश को बड़े राज्यों तथा त्रिपुरा छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को बधाई देते हुए इंदौर मॉडल पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता बताई।

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा बधाइयां! शुभकामनाएं! अभिनंदन! गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर, गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर।

Swacch Bharat Mission Swacch Bharat 2022 फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर, MP भी आया अव्वल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बनने का गौरव हासिल करने पर मध्यप्रदेश की जनता का हार्दिक अभिनंदन। बारंबार आभार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जिन्होंने स्वच्छता के संकल्प पर हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया।

मध्य प्रदेश को बड़े राज्यों में पहला स्थान दिया गया है। त्रिपुरा छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इंदौर मॉडल पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सिक्सर लगाकर लगातार छठवीं बार स्वच्छता में देश में प्रथम आया है। इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम करता हूं, नमन करता हूं, उन्हें बधाई देता हूं। इस उपलब्धि का श्रेय में उन सफ़ाई मित्रों को देता हूं, जिन्होंने रात- दिन मेहनत कर इंदौर को एक बार फिर सफ़ाई में सिरमौर बनाया। शहर के सभी जनप्रतिनिधियो, ज़िम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि पर बधाई।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की जागरूक जनता को बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं। उनकी जनभागीदारी, जागरूकता और स्वच्छता की आदत ने इंदौर को फिर देशभर में छठी बार स्वच्छता का परचम फहराने का अवसर दिया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button