HOMEKATNI

कृष्ण कृपा धाम में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

कृष्ण कृपा धाम में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वा

ढीमरखेड़ा ।लेकर:क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कृष्ण कृपा धाम संत निकुंज आश्रम (भेडा, स्लीमनाबाद) में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर तड़के से ही आश्रम परिसर में गुरु पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

आश्रम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कटनी जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पूज्य गुरुदेव का पूजन कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और गुरुदेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।

गुरु पूजन के पश्चात आश्रम परिसर में एक विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण के बीच हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आश्रम समिति और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के महत्व को समझते हुए भजनों का आनंद लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

Show More
Back to top button