Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Weather Update उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, MP में भी असर

Weather Update : जैसे-जैसे साल खत्म होने के करीब पहुंच रहा है, देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है. मंगलवार को सुबह का पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, इसकी वजह से हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जो फिलहाल 349 (वायु गुणवत्ता सूचकांक) दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 16 दिसंबर के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पहाड़ी इलाकों में भी बादल छाने और हल्की बारिश का अंदेश जताया है। वहीं, 17 दिसंबर से हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी बादल छाये रहे। ठंड की वजह से प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे और धुंध का असर देखा गया।

राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकी जिलों में भी न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले 24 घंटे में भी स्थिति के ऐसे ही रहने के आसार बने हुए हैं। उधर, कश्मीर में शीतलहर चलने से लगातार तापमान में गिरावट जारी है। कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में रविवार को पारा शून्य से 3.5 डिग्री नीचे रहा, जो घाटी का दूसरा सबसे ठंडा इलाका भी रहा। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर के कुछ जगहों में मंगलवार को हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

पछुआ हवाओं के लगातार बहने की वजह से बिहार में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है। बिहार के 10 से 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होने लगी हैं और विमानों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। झारखंड में भी बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद तापमान में और कमी आ सकती है। कश्मीर और शिमला में पड़नेवाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp