Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron Update: अभी भी संभल जाओ, महाराष्ट्र में एक साथ मिले 8 नए केस, अब देश मे 58 संक्रमित

Omicron Update : महाराष्ट्र में कोरोना के नये वायरस का प्रसार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में एक दिन में ओमिक्रोन के 8 और संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 7 पॉजिटिव मामले मुंबई के हैं और 1 मरीज वसई विरार का है। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 28 पहुंच चुकी है। वैसे, इनमें से 9 मरीजों की आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है। नये मामलों के साथ अब भारत में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 53 नये मामले सामने आ चुके हैं।

पहले राजस्थान और दिल्ली से इसके 4-4 नए मामले सामने आये और अब महाराष्ट्र से 8 नये मामले। इन्हें मिलाकर अब देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या 53 हो गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि ओमिक्रॉन के चार और मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य से अब तक ओमिक्रॉन के 13 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में ओमीक्रॉन के 4 नए मामले सामने आने के बाद अब राज्य में इसकी कुल संख्या 6 हो गई है। अन्य राज्यों की बात करें, तो अब तक महाराष्ट्र से ओमीक्रॉन के 28, कर्नाटक से 3, गुजरात से, केरल से 1, आंध्र प्रदेश से 1 और चंडीगढ़ से 1 मामला सामने आ चुका है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp