HOMEKATNI

VIDEO: The kashmir files की भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल की तरफ से बिग स्क्रीनिंग, थियेटर में लगे भारत माता की जय के नारे

द कश्मीर फाइल्स की भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल की तरफ से बिग स्क्रीनिंग, थियेटर में लगे भारत माता की जय के नारे

The kashmir files। कश्मीर में हिन्दू भाइयों के साथ जिस बर्बरता को फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स में प्रदर्शित किया गया सचमुच दिल को झकझोर देने वाला है। इस फ़िल्म का विरोध करने वाले रास्ट्र के प्रति प्रेम नहीं रखते।

 

यह विचार आज जिला भाजपा अध्यक्ष रामरतन पायल की ओर से फ़िल्म कश्मीर की स्पेशल स्क्रीनिंग में फ़िल्म देखने पहुंचे भाजपा जनों तथा जनता को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष श्री पायल ने व्यक्त किये। हाउसफुल स्क्रीनिंग के साथ मित्तल मॉल के थियेटर में पैर रखने की जगह नहीं थी। लोग जमीन पर बैठकर फ़िल्म देख रहे थे। सभी ने इस फ़िल्म में दिखाई गई हकीकत के बाद जमकर देशप्रेम की भावना से भारतमाता की जय, जय हिंद आदि नारों से पूरा थिएटर गुंजायमान हो गया।

The kashmir files
The kashmir files

VIDEO: The kashmir files की भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल की तरफ से बिग स्क्रीनिंग, थियेटर में लगे भारत माता की जय के नारे

भाजपा जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन तथा पत्रकारजनों की उपस्थिति रही। फिल्म देखने के बाद लोगों ने कहा कि 30 वर्ष बाद कश्मीरी पंडितों के दर्द को ऐसे महसूस किया जैसे मानों हम उस वक्त में ही पहुंच गए। कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार और इसको संरक्षण देने वाले तथा कतिथ नेताओं को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

थियेटर में स्क्रीनिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री चमनलाल आनंद, श्री पीताम्बर टोपनानी, सुरेश सोनी, चेतन हिंदूजा, मृदुल द्विवेदी, सुनील उपाध्याय, सुरेश राय, प्रकाश सिंघानिया, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, मृदुल मिश्रा, आशा कोहली, श्रीमती रुक्मणी बर्मन, गीता गुप्ता, मीना कश्यप, अंकिता तिवारी,सीमा जैन सोगानी, सुभद्रा सोनी, हीरामणि बरसैयां, रचना गुप्ता, मनीषा प्यासी, ममता बसंल, संगीता जायसवाल, वागीश आनंद, मनीष दुबे, संदीप दुबे, नितिन पाण्डेय, बलराम यादव, डीडी बैनर्जी, सुरेश रोचलानी, सत्यव्रत त्रिपाठी, सत्यनारायण अग्रहरि, संतोष शुक्ला, रमेश शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा, राजेन्द्र सोंधिया, संतोष जायसवाल, रवि खरे, ज्ञानेंद्र तिवारी, आशुतोष शुक्ला, संजीव सूरी, के के सरावगी, राजू माखीजा, शिवम शर्मा, रम्मू साहू, पवन यादव, वीरेंद्र मिश्रा, मयंक गुप्ता, किशन राय, धीरेंद्र सिंह, विजय दुबे, बल्ली सोनी, सौरभ अग्रवाल, छेदी लाल पांडे, दीपक तिवारी, विनोद गंगवानी, नवीन मोटवानी आदि उपस्थित थे। अंत मे समस्त भाजपा नेताओं दो मिनट का मौन रखकर उन सभी कश्मीरी हिंदू भाइयों को श्रद्धांजलि दी जी इस नरसंहार में दिवंगत हुये थे। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Back to top button