Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

VIDEO सिंगर KK का आखिरी CCTV फुटेज, होटल लॉबी में आए नजर, कोलकाता पुलिस जांच में जुटी

Singer KK Last Video: गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) का मंगलवार को निधन गया. उनकी मौत पर अब कुछ सवाल भी खड़े हुए हैं। वो 53 साल के थे. कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया. उन्हें अस्पताल ले जाते हुए भी एक वीडियो वायरल हुआ था.

अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉन्सर्ट के बाद केके होटल की लॉबी में चलते नजर आ रहे हैं. वह होटल 9 बजे के बाद पहुंचे थे. वीडियो में वह लिफ्ट की तरफ चलते देखे जा सकते हैं और होटल के एक गेस्ट के साथ सेल्फी भी लेते हैं. इस वीडियो से साबित होता है कि सिंगर होटल पहुंचने तक भी जीवित थे. इसके बाद जब वह कमरे में पहुंचे तो गिर गए.

लॉबी के अलावा एक लिफ्ट का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेचैन नजर आ रहे हैं. केके का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह मुंबई में वर्सोवा श्मशान घाट पर होगा. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. दक्षिण कोलकाता स्थित नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था, वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया केस

कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं बीजेपी ने प. बंगाल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया जिस पर टीएमसी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि बीजेपी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केके जिस होटल में ठहरे थे, उसके मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पुलिस ने बात की है. अधिकारी ने कहा, केके ने कुछ प्रशंसकों को अपने साथ तस्वीरें लेने की अनुमति दी थी,

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp