Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEMobileTechज्ञान

Jio के सस्ते रिचार्ज ऑफर, 100 रुपये से कम में दो प्लान, कॉलिंग और डेटा के साथ OTT भी मिलेगा

Jio कई प्लान्स ऑफर करता है. ऐसे ही कुछ रिचार्ज कंपनी जियो फोन यूजर्स के लिए देती है. इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. कंपनी 100 रुपये से भी कम कीमत वाले दो प्लान्स ऑफर करती है. इन प्लान्स में आपको दूसरे प्लान्स की तरह टेलीकॉम बेनिफिट्स तो मिलेंगे ही.

साथ ही आपको Jio TV और जियो सिनेमा जैसे ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. आइए जानते हैं 100 रुपये से कम में जियो के कौन-कौन से प्लान आते हैं.

Jio का 91 रुपये का रिचार्ज

रिलायंस जियो के ज्यादातर प्लान्स वैल्यू फॉर मनी होते हैं. ऐसा ही एक प्लान कंपनी 91 रुपये में ऑफर करती है. इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. जियो रिचार्ज में यूजर्स को कुल 3GB डेटा मिलता है, जिसमें यूजर्स को डेली 100MB डेटा और 200MB डेटा एक्स्ट्रा मिलता है.

यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 50 SMS के साथ आता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. जियो रिचार्ज में यूजर्स को JioTV, Jio Cinema, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

75 रुपये का भी आता है एक प्लान

जियो का एक प्लान 75 रुपये का भी आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग की सुविधा मिलती है. Jio Recharge में यूजर्स को 50 SMS मिलते हैं. प्लान में कुल 2.5GB डेटा मिलता है.

हालांकि, यह डेटा एक बार में नहीं मिलता है, बल्कि यूजर्स को डेली 100MB डेटा मिलेगा और 200MB डेटा एक्स्ट्रा पूरे प्लान में मिलता है. इसमें यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. दोनों ही प्लान्स जियो फोन यूजर्स के लिए हैं. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp