Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

JP Nadda in MP पुत्रों की खातिर टिकट चाहने वाले BJP नेताओं को झटका दे गए नड्डा

JP Nadda in MP अपने पुत्रों की खातिर टिकट का सपना संजोने वाले भाजपाइयों को BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने झटका दिया है। श्री नड्डा ने साफ कहा कि नेता पुत्रों को टिकट नहीं मिल पाएगी।

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को मिशन 2023 का शंखनाद किया। उन्होंने परिवारवाद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पिता के बाद बेटे को टिकट देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। नेता पुत्रों को साधुवाद लेकिन सभी जान लें कि टिकट तो कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा।

तीन दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश पहुंचे नड्डा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्हांेने हिमाचल प्रदेश और मप्र की दो सीटों के विधानसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां हम परिवारवाद को आगे बढ़ाते तो चुनाव जीत जाते लेकिन हमने हार स्वीकारी। नड्डा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को लेकर उत्तर से दक्षिण तक के राज्यों के विभिन्न् राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, लोकदल, शिरोमणि अकाली दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, द्रमुक और शिवसेना जैसी पार्टियां परिवारवाद की परिभाषा बताती हैं। नड्डा भोपाल के बाद जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने रोडशो किया। 17 किमी लंबा रोडशो करते हुए वह अभिभूत दिखे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव , सह प्रभारी पंकज मुंडे और मप्र के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा आदि मौजूद थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp