Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

VIDEO महिला का चलती ट्रेन से उतरने में बिगड़ा संतुलन, देवदूत बने ASI, कांस्टेबल ने बचाया

Video दाहोद स्‍टेशन पर शुक्रवार सुबह 05.40 बजे हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 19339 दाहोद-भोपाल इंटरसिटी के रवाना होने के बाद एक महिला चलती ट्रेन से उतरने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिरने लगी तो स्टेशन पर मौजूद एएसआइ व कांस्टेबल ने उसे बचा लिया।

दरअसल, ट्रेन के रवाना होने के दौरान एक महिला अपने सामान के साथ चलती गाड़ी से हड़बड़ाहट में उतरने लगी। इस दौरान वह गिर गई और घिसटते हुए ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक नारायण लाल परमार तथा कांस्‍टेबल मदनसिंह वास्कले ने दौड़ लगाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने आपरेशन जीवन रक्षा के तहत सराहनीय कार्य किया।

 

एंबुलेंस 108 को काल किया व घायल महिला से पूछताछ की। 50 वर्षीय महिला ने अपना नाम मैसा पत्नी पारसिंह निनामा निवासी टांडी फलिया, खरोदा जिला दाहोद (गुजरात) बताया। महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास वडोदरा जा रही थी, लेकिन गलती से दूसरी गाड़ी में बैठ गई। हड़बड़ाहट में चलती गाड़ी से उतरते समय गिर गई। कुछ समय बाद एंबुलेंस 108 ने महिला को दाहोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। महिला के बांए पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp