News24you

News you are looking for

Video देखकर हैरान रह जाएंगे, कैसे कार की टक्कर से हवा में उछला युवक

Video देखकर हैरान रह जाएंगे, कैसे कार की टक्कर से हवा में उछला युवक

Video देखकर हैरान रह जाएंगे यह जबलपुर से आया है कैसे कार की टक्कर से हवा में उछला युवक

कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए घर के सामने बाइक पर बैठे युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार विद्युत पोल से टकरा गई। कार सवार कार मौके पर छोड़कर भाग गए। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी इंजीनियरिंग कालेज में बुधवार रात रावण दहन का कार्यक्रम था। रांझी निवासी पिंटू बर्मन रावण दहन देखने गया था। वह रिश्ते की बहनों के साथ घर लौटा। पिंटू घर के सामने सड़क किनारे बाइक पर बैठ था। इसी दौरान कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 9666 के चालक ने पिंटू की बाइक में टक्कर मार दी। पिंटू उछलकर जमीन पर गिर गया। कार भी अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल से टकरा गई। कार के एयरबैग भी खुल गए थे। घायल पिंटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।