Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा संपन्न।

 

दमोह। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दमोह द्वारामध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले के विकासखंडपटेराकी ग्राम पंचायतबलखेड़ी में35 स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्था द्वारा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 12 दिवसीय प्रशिक्षण संस्था की संचालक सुश्री स्वाति भोला के मार्गदर्शन में दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसे टी भारत सरकार ब्रांच भोपाल के मार्गदर्शन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी से संबंधित परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षकप्रदीप कुमार नामदेव दमोह द्वारा लिखित मौखिक एवं प्रैक्टिकल परीक्षा ली गई। परीक्षा में नर्सरी प्रबंधन विभिन्न सब्जियों के बीजों एवं किस्म की जानकारी विभिन्न सब्जियों की कृषि कार्य माला सब्जियों में लगने वाले विभिन्न रोग एवं कीट तथा उनके नियंत्रण की जानकारी पोषक तत्व एवं मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक प्लास्टिक मल्चिंग सिंचाईप्रबंधन ड्रिप सिंचाई पाली हाउस सब्जी उत्पादन से लाभ सब्जियों के प्रकार एवं पोषण वाटिका एवं उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते तथा बैंकिंग से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया । प्रशिक्षण एच एल तिवारी ने दिया। परीक्षा संपन्न कराने में संस्था के कर्मचारी सुधीर नामदेव देवेंद्र सोनी राजेंद्र चौरसिया अशोक सोनी आदि ने सहयोग किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp