Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEJOBSज्ञान

Vacant Posts in Kendriya Vidyalayasदेश भर में 12 हजार से अधिक शैक्षणिक पदों पर रिक्तियां

Vacant Posts in Kendriya Vidyalayas: जहां एक ओर देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर से सरकारी संस्थानों में रोजगार की उपलब्धता और खाली पदों की संख्या की तेजी में बढ़ रही है। जटिल एवं लंबी भर्ती प्रक्रियाओं के कारण युवाओं को नौकरी पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

जबकि, सेवानिवृत्ति के बाद खाली पदों की संख्या बढ़ने के कारण संविदा के आधार पर नियुक्तियां भी की जा रही हैं। हालांकि, इनकी संख्या अभी काफी कम है। ऐसे में रिक्त पदों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है।

Kendriya Vidyalayas: देश भर में 12 हजार से अधिक शैक्षणिक पदों पर रिक्तियां

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में 12,000 से अधिक शैक्षणिक पदों पर रिक्तियां हैं। इन्हें समय-समय पर तय प्रक्रियाओं के अनुसार भरा जाता है। इतना ही नहीं, इन विद्यालयों में 9,000 से अधिक शिक्षकों को अनुबंध के आधार पर भी लगाया गया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी की ओर से लोक सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए ये आधिकारिक आंकड़े साझा किए।

सबसे ज्यादा 1162 रिक्तियां तमिलनाडु में

इनमें सबसे अधिक रिक्त शिक्षण पद तमिलनाडु में हैं जहां केंद्रीय विद्यालयों में 1162 रिक्तियां, मध्य प्रदेश में 1066 रिक्तियां और कर्नाटक में 1006 रिक्तियां हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में आंकड़े साझा करते हुए बताया देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में 12, 044 शैक्षणिक पदों पर और 1,332 गैर – शैक्षणिक पद खाली हैं। रिक्तियां समय – समय पर स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति के कारण रहती हैं।

केंद्रीय विद्यालयों में कुल 9,161 संविदा शिक्षक कार्यरत

देवी ने कहा कि रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है और संबंधित भर्ती नियमों के प्रावधानों के अनुसार रिक्तियों को भरने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा शिक्षकों को अस्थायी अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर भी लगाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया बाधित न हो। संविदा के आधार पर देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में कुल 9,161 शिक्षक कार्यरत हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp